शहर के अंदर पहुंचा तेंदुए जैसा जानवर, डर के मारे घरों में दुबके लोग
Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Jan, 2023 05:46 PM
शहर में आज सुबह एक तेंदुए के आने से लोगों में हड़कंप मच गया।
जालंधर : शहर में आज सुबह एक तेंदुए जैसे जानवर के आने से लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि न्यू देयोल नगर में आज सुबह करीब 5 बजे के करीब एक तेंदुए जैसा जानवर घुस आया, जिसके बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। तेंदुए के डर से इलाके के लोगों में भय का माहौल पाया गया। वहीं जांच के दौरान सी.सी.टी.वी. में तेंदुए जैसा जानवर सामने आया है, लेकिन फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की गई कि क्या यह सच में तेंदुआ ही था या अन्य कोई जानवर। सीसीटीवी में तेंदुए जैसे जानवर के कैद होने से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। आलम यह था कि डर के मारे लोग घरों में दुबक कर बैठ गए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here