Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Sep, 2017 11:04 AM
करतारपुर की दाना मंडी में आज चौथे किसान मेले का आगाज हो गया। जालंधर पोटैटो ग्रोअर्ज एसोसिएशन (जे.पी.जी.ए.) द्वारा प्रधान गुरराज
जालंधर (महेश): करतारपुर की दाना मंडी में आज चौथे किसान मेले का आगाज हो गया। जालंधर पोटैटो ग्रोअर्ज एसोसिएशन (जे.पी.जी.ए.) द्वारा प्रधान गुरराज सिंह निज्जर व महासचिव नम्बरदार प्रितपाल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में 6 सितम्बर तक होने वाले इस किसान मेले में पंजाब के विभिन्न जिलों विशेषकर दोआबा क्षेत्र से हजारों किसानों को देख कर यह साफ अंदाजा लगाया जा सकता था कि जे.पी.जी.ए. द्वारा दिन-रात की गई मेहनत से ही इस किसान मेले ने पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं।
डा. एस.के. चक्रवर्ती डायरैक्टर सी.पी.आर.आई. शिमला ने किसान मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान खडूर साहिब के विधायक रमनजीत सिंह सिक्की, डा. मिन्हास पूर्व प्रभारी सी.पी.आर.आई. जालंधर, डा. सुखविन्द्र सिंह, डा. परमजीत सिंह प्रभारी आलू खोज केन्द्र धोगड़ी के अलावा जे.पी.जी.ए. के प्रधान गुरराज सिंह निज्जर, महासचिव नम्बरदार प्रितपाल सिंह ढिल्लों, कैशियर रविन्द्र सिंह दोसांझ, जगत प्रकाश सिंह गिल थमणवाल, अशविन्द्रपाल सिंह खैहरा, देवेन्द्र सिंह धालीवाल, दोआबा किसान संघर्ष कमेटी के प्रधान हर्षविन्द्र सिंह ढिल्लों, जुगराज सिंह मदार, अजय पाल सिंह ढिल्लों, बलदेव सिंह संधू, अजय पाल सिंह तूर, हरविन्द्रपाल सिंह डल्ली, लखविन्द्र सिंह, चैंचल सिंह मालूपुर, सुखविन्द्र सिंह गदईपुर, परमप्रीत सिंह पूरेवाल भी मौजूद थे।
पहुंचे हुए खेती माहिरों ने किसानों को कृषि से संबंधित व विशेषकर आलू उत्पाद करने वाली नई तकनीकों संबंधी बताया। उन्होंने किसानों से यह भी अपील की कि वह रिवायती आलू किस्मों को छोड कर मार्कीट में मांग के मुताबिक ही आलू किस्मों की काश्त करें। मुख्यातिथि डा. चक्रवर्ती ने जे.पी.जी.ए. द्वारा लगाए गए किसान मेले की सराहना करते हुए आयोजकों को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि पूरे भारत की आलू उपज का केवल 1 प्रतिशत ही एक्सपोर्ट हो रहा है जबकि हमारा लक्ष्य इसको 10 प्रतिशत तक ले जाने का है। विधायक रमनजीत सिंह सिक्की ने भी अपने विचार प्रकट किए। 6 सितम्बर को मेले के दूसरे व अंतिम दिन शाम 4 बजे लक्की ड्रा भी निकाले जाएंगे।