Edited By Updated: 18 Jan, 2017 12:22 PM
थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने एक व्यक्ति से मारपीट के आरोप में महिला सहित 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
निहाल सिंह वाला/बिलासपुर (बावा/जगसीर): थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने एक व्यक्ति से मारपीट के आरोप में महिला सहित 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सहायक थानेदार गुरतेज सिंह के अनुसार बलवंत सिंह पुत्र हरनाम सिंह निवासी पत्तों हीरा सिंह ने बताया कि वह दुकान से सामान लेकर अपने घर जा रहा था कि रास्ते में पाल कौर व गुरप्रीत सिंह निवासी गांव पत्तों हीरा सिंह ने उसको रोक कर उसे मारपीट कर घायल कर दिया।
शिकायतकर्ता बलवंत सिंह ने बताया कि उसका आरोपियों से जमीनी विवाद चल रहा है जिसके कारण उस पर हमला किया गया है। जांच अधिकारी सहायक थानेदार गुरतेज सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जिनकी तलाश हेतु छापेमारी जारी है।