रिश्ते शर्मसार, संपत्ति के लालच में बेटे ने साथियों संग मिल पिता को उतारा मौ/त के घाट

Edited By Kalash,Updated: 25 Nov, 2026 11:05 AM

land dispute crime

गांव मत्ता में एक बुजुर्ग की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच के बाद हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है।

जैतो (जिंदल): गांव मत्ता में एक बुजुर्ग की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच के बाद हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पारिवारिक विवाद और संपत्ति के लालच में मृतक हरजिंदर सिंह की गला घोंटकर हत्या की गई। मृतक की विवाहित बेटी सुखप्रीत कौर की शिकायत पर पुलिस ने बेटे हरविंदर सिंह, बहू कोमल समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार, 22 नवम्बर की सुबह भाई ने फोन कर पिता की हार्ट अटैक से मौत होने की झूठी सूचना दी। घर पहुंचने पर बेटी ने पिता के गले पर निशान देखे, जिससे हत्या का शक गहराया। 

च में सामने आया कि बेटा और बहू मकान अपने नाम करवाने और पैसों के लिए पिता से अक्सर झगड़ते थे। 21 नवम्बर की रात बहू कोमल ने चाय में नींद की गोलियां मिलाकर ससुर को बेहोश कर दिया। इसके बाद बेटे, उसके साले चरणजीत सिंह और 2 अन्य साथियों ने बुजुर्ग के हाथ-पैर पकड़े और कोमल ने परने से गला घोंटकर उनकी जान ले ली। डी.एस.पी. इकबाल सिंह संधू ने बताया कि मुख्य आरोपी बेटे और उसके साले को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि शेष 3 फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!