Edited By Vatika,Updated: 30 May, 2023 12:53 PM

वहीं, कोटकपूरा गोलीकांड में करीब 100 प्रदर्शनकारी घायल हुए थे। 7 अगस्त, 2018 को पुलिस ने अज्ञात लोगों पर इरादा-ए-कत्ल का केस दर्ज किया था।
पंजाब डेस्कः बहुचर्चित कोटकपूरा गोलीकांड मामले में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल आज फरीदकोट कोर्ट में पेश हुए। इस मामले में नामजद अन्य आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुए। पता चला है कि शेष सभी आरोपितों ने अपनी पेशी माफ करवाई है। वहीं इस पूरे मामले की अगली सुनवाई 14 जून को होगी।
क्या है मामला
बता दें कि 12 अक्तूबर 2015 को फरीदकोट के बरगाड़ी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की घटना हुई। इसके बाद सिख संगठनों ने कोटकपूरा और बहबल कलां में विरोध प्रदर्शन किए, जिसे पुलिस ने खत्म कराने की कोशिश की। इस दौरान 14 अक्तूबर को कोटकपूरा और बहबल कलां में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल का प्रयोग किया, जिसमें 2 सिख युवकों की मौत, करीब 100 प्रदर्शनकारी घायल हुए थे। 7 अगस्त, 2018 को पुलिस ने अज्ञात लोगों पर इरादा-ए-कत्ल का केस दर्ज किया था।