आज पूरी तरह से बंद रहेंगी OPD, यहां जानें Hospital में क्या खुला क्या बंद?

Edited By Vatika,Updated: 17 Aug, 2024 01:38 PM

kolkata rape case doctors strike

पुराने और फॉलोअप मरीजों की भी जांच नहीं होगी।

लुधियाना (चाहल): कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के बाद पंजाब के अलग-अलग जिलों के सरकारी अस्पतालों में भी डॉक्टर्स का प्रदर्शन लगातार जारी है। डॉक्टर सड़कों पर उतरकर इंसाफ की मांग कर रहे हैं। इसी के चले अस्पतालओं में आज ओ.पी.डी. सेवाएं पूरी तरह से ठप्प हैं। वहीं पी. जी. आई. रैजीडेंट डॉक्टर्स (ए.आर.डी.) की हड़ताल भी जारी है। 
PunjabKesari
अभी तक ओ.पी.डी. पर ही बड़ा असर देखने को मिल रहा था, लेकिन पी. जी. आई. प्रशासन द्वारा देर शाम जारी सूचना के अनुसार शनिवार को सभी तरह की ओ.पी.डी. पूरी तरह बंद रहेगी। पुराने और फॉलोअप मरीजों की भी जांच नहीं होगी। एमरजेंसी, ट्रामा और आई.सी.यू. सर्विस खुलेगी। पी. जी. आई. फैकल्टी एसोसिएशन के प्रेजीडेंट प्रो धीरज खुराना का कहना है कि कोलकत्ता घटना शर्मनाक है।
PunjabKesari
आज किसी और की बेटी है, कल कलीग और बच्चा भी हो सकता है। यह एक घर की नहीं, देश की बात है। अब तक वर्क प्लेस को सुरक्षित माना जाता रहा है, लेकिन अस्पताल के अंदर ही ऐसी घटना ने सबको हिला दिया है। यही वक्त है कि लोगों को आगे आना चाहिए। फैकल्टी ब्लैक बैच पहन काम कर रही हैं। न सिर्फ डॉक्टर्स बल्कि, नर्सिंग यूनियन, ओटी टैक्नीशियन, पैरा मैडिकल स्टाफ समेत सभी कैडर का समर्थन मिल रहा है।

PunjabKesari

पी.जी.आई. से निकालेंगे रैली
आई.एम.ए. से जुड़े डॉक्टर शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक हड़ताल पर रहेंगे। चंडीगढ़ आई.एम.ए. प्रेजीडेंट डॉ. पवन बंसल ने बताया कि कोलकता में जूनियर डॉक्टर के साथ जघन्य अपराध कर हत्या के विरोध में आई.एम.ए. से जुड़े डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। कोलकता घटना से पूरा देश संपर स्तब्ध और जनमानस आक्रोशित है। सभी डॉक्टर शनिवार सुबह छह से रविवार सुबह छह बजे तक हड़ताल पर रहेंगे। शनिवार को पी.जी.आई. के गेट 1 से प्रोटेस्ट मार्च शुरू कर 11 बजे प्लाजा सैक्टर-17 पहुंचेंगे।

PunjabKesari

सुरक्षा को लेकर बनाई 14 सदस्य कमेटी
पी.जी.आई. रेजीडेंट डॉक्टर्स ने सुरक्षा को लेकर डायरैक्टर से बात की। डायरेक्टर डॉ विवेक लाल के अनुसार जहां तक कैंपस में सुरक्षा का सवाल है, डॉक्टर्स की मांगों को देखते हुए 14 सदस्य कमेटी का गठन किया है, जिसमें महिला डॉक्टर्स भी हैं। रेजिडेंट डॉक्टर्स या महिला हैल्य केयर वर्कर्स की सुरक्षा सबसे पहले हैं। मांगों को जल्द पूरा करने की हम कोशिश कर रहे हैं।

PunjabKesari

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!