जानें कैसा रहने वाला है आपका दिन और किन बातों को लेकर उभर सकते हैं मतभेद

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 09 Mar, 2024 12:05 AM

know how your day is going to be

मेष : मेष राशि वालों का आज का दिन थोड़ा आलस्य से भरा रह सकता है। जिससे कोई भी काम समय पर पूरा नहीं हो पाएगा। सालों  से चला आ रहा विवाद आज खत्म होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

मेष : मेष राशि वालों का आज का दिन थोड़ा आलस्य से भरा रह सकता है। जिससे कोई भी काम समय पर पूरा नहीं हो पाएगा। सालों  से चला आ रहा विवाद आज खत्म होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। 

वृष : आज आपको मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। लवमेट के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। संतान की तरफ से मन प्रसन्न होगा। परिवार के साथ घूमने का प्रोग्राम बना सकते है।  

 मिथुन : मिथुन राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। संतान के भविष्य से जुड़ी प्लानिंग कर सकते है। कला से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। 

कर्क : आज आपको प्रॉपर्टी से जुड़ा फायदा हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होती हुई नजर आएगी। बिजनेस में सफलता के योग बन रहे है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। 

सिंह :  सिंह राशि वालों का आज मन प्रसन्न रहने वाला है। कारोबार में आने वाली सभी परेशानियां दूर होंगी।  प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा। 

कन्या : आज आपको आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी। शेयर मार्केट में पैसा लगाते है तो आज लाभ होने के संकेत मिल रहे है। शादीशुदा लोगों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। 

तुला :  तुला राशि के व्यापारियों को आज लाभ होगा।  रिसर्च फील्ड से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। ससुराल पक्ष से संबंधों में मधुरता आएगी। घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। 

वृश्चिक : आज आप अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। पेट से संबंधित रोग उभर सकते है। लेन-देन करने के लिए आज का दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज सब कुछ आपके मन मुताबिक होगा।  

धनु : धनु राशि वालों को ऑफिस में बहस करने से बचना चाहिए अन्यथा विरोध का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। 

मकर : आज आप व्यावहारिक रहेंगे और चतुराई से काम लेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है।  दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। फंसा हुआ पैसा वापिस मिलेगा। 

कुंभ : कुंभ राशि के छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वो पूरा हो जाएगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है क्रोध पर नियंत्रण रखें। संयम से काम लें।

मीन : आज आप परिवार के साथ घूमने जा सकते है। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जो शुभ फलदायक रहेगा। जीवनसाथी मानसिक तनाव से जूझेगा।  प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। 

अब अंत में जान लेते हैं आज का महाउपाय :  आज शाम को शनि मंदिर में छाया दान करें। इसके लिए एक कटोरी में तेल ले और अपना चेहरा उसमें देखें। चेहरा देखने के बाद उस तेल को कटोरी सहित शनि देव के चरणों में रख दे। ऐसा करने से शनि का बुरा प्रभाव खत्म हो जाएगा।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!