किसान आंदोलनः Toll Plaza पर धरने दौरान किसान ने खाया जहर

Edited By Vatika,Updated: 13 Jan, 2021 11:21 AM

kisan commit suicide

पठानकोट के गांव लदपालवां में बने टोल प्लाज़ा पर लगाए गए धरने में बैठे किसान की तरफ से खुदकुशी करने का मामला सामने आया है।

पठानकोट (धर्मेंद्र): पठानकोट के गांव लदपालवां में बने टोल प्लाज़ा पर लगाए गए धरने में बैठे किसान की तरफ से खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। मृतक किसान सुच्चा सिंह गुरदासपुर के गांव खोखर का रहने वाला बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार पठानकोट -अमृतसर राष्ट्रीय मार्ग पर पड़ते लदपालवां टोल प्लाज़ा पर केंद्र सरकार के काले कानूनों के खिलाफ धरना लगाया गया था। इस धरने पर खेती कानूनों के विरोध में किसान ने जहर खा लिया, जिसके बाद किसान को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। खेती कानूनों के कारण हुई किसान की मौत बाद में किसानों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। इस संबंधित जानकारी देते हुए किसानों ने बताया कि किसान सुच्चा सिंह किसानी संघर्ष में हिस्सा लेने के लिए पहुंचा था और उसने कहा थी कि उससे किसानों का दुख देखा नहीं जा रहा। किसानों ने कहा कि ऐसा लगता है कि इसी कारण उसने अपनी शहादत दे दी है। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!