कैप्टन ने AAP से पूछा- क्या आप स्वार्थी राजनीति से ऊपर नहीं उठ सकते?

Edited By Vatika,Updated: 03 Feb, 2021 09:18 AM

kisan andolan captain ask quest to aaap

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह ने आम आदमी पार्टी द्वारा सर्वदलीय बैठक में अंतिम समय में वॉकआऊट कर जाने पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल

चंडीगढ़/जालन्धर(अश्वनी, धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह ने आम आदमी पार्टी द्वारा सर्वदलीय बैठक में अंतिम समय में वॉकआऊट कर जाने पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी का दोहरा मापदंड एक बार फिर से सामने आ गया है। मुख्यमंत्री द्वारा आम आदमी पार्टी की दिल्ली में पंजाब पुलिस की किसानों की सुरक्षा के लिए तैनाती करने की मांग को स्वीकार न करने पर इस पार्टी ने वॉकआऊट किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले तो 4 घंटे तक इस पार्टी ने यह प्रदर्शित करने की कोशिश की कि वह किसानों का समर्थन करती है परन्तु जब प्रस्ताव पास करने का समय आया तो वह वॉकआऊट कर गई।उन्होंने कहा कि यह कैसे हो सकता है कि एक राष्ट्रीय पार्टी को यह पता न हो कि राज्य पुलिस को अन्य राज्य में तैनात नहीं किया जा सकता है। उन्होंने ‘आप’ से सवाल किया कि क्या वह स्वार्थी राजनीति से ऊपर नहीं उठ सकती है?

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!