‘किसान आंदोलन’ को विफल करने वालों ने किया अश्वनी शर्मा पर हमला : सुखबीर

Edited By Vatika,Updated: 14 Oct, 2020 10:12 AM

kisan andolan attacked ashwani sharma sukhbir

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भाजपा के पंजाब अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह उन असामाजिक तत्वों का काम है

चंडीगढ़ (अश्वनी):  शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर हमले की ङ्क्षनदा की। यह उन असामाजिक तत्वों का काम है, जो कृषि मंडीकरण अधिनियमों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन को विफल करना चाहते हैं।

यहां जारी प्रैस बयान में उन्होंने कहा कि हिंसक गतिविधियों का सहारा लेकर कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता और सभी तरह की हिंसा निंदनीय है। ऐसे हमलों का सहारा लेने वाले कभी भी किसान समुदाय के शुभचिंतक नहीं हो सकते हैं। उन्होंने कांग्रेस सरकार से कहा कि वह किसानों को बदनाम करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करे और उन्हें किसी भी तरह से प्रोत्साहित न करे। उन्होंने कहा कि स्पष्ट पता है कि किसान ऐसी किसी भी कार्रवाई में लिप्त नहीं हो सकते और उन पर दोष लगाने के प्रयास का विरोध करेंगे। हर कीमत पर शांति और साम्प्रदायिक सौहार्द का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि राज्य में आंदोलनकारी किसानों से बातचीत कर शिकायतों का जल्द समाधान करे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!