Farmer Protest: आज शंभू और खन्नौरी से चलेगी शहीद शुभकरण सिंह की अस्थि कलश यात्रा

Edited By Vatika,Updated: 16 Mar, 2024 11:20 AM

kisan andolan 2 live updates shubhkarans ashti kalash yatra

शहीद शुभकरण सिंह और किसान आंदोलन 2 के बाकी शहीदों के नाम की तख्तियां और काली झंडियां दिखा कर विरोध भी किया जाएगा।

पंजाब डेस्क: खनौरी बॉर्डर में हरियाणा पुलिस की गोली के साथ शहीद हुए नौजवान किसान शुभकरण सिंह की कलश यात्रा उनके गांव बलो से शुरू हो कर अलग-अलग पड़ावों पर रुकती हुई शंभू बॉर्डर में पहुंच गई है, जहां नारों की गूंज में मोदी सरकार का पिट स्यापा करते हुए हजारों किसानों ने रोष रैली की।

किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) की तरफ से शुरू किए किसान आंदोलन 2 के 32वें दिन यहां हजारों संख्या में जुड़े किसानों को संबोधित करते किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल, शरवण सिंह पंधेर, किसान नेता मनजीत सिंह राय, गुरअमनीत सिंह मांगट, दिलबाग सिंह हरीगढ़, मलकीत सिंह गुलामीवाला, चमकोर सिंह उसमानवाला, गुरविन्दर सिंह आजाद ने बताया कि गांव बलो से देश स्तरीय शहीदी कलश यात्रा का अगाज किया गया है। उन्होंने बताया कि मोर्चा में शहीद शुभकरण सिंह की असथियां आने पर हजारों की संख्या में किसानों और मजदूरों ने श्रद्धांजलि दी है।

उन्होंने बताया 16 मार्च को सुबह 11:00 बजे शंभू बॉर्डर से कलश यात्रा चल हरियाणा के पंचकुला में रुकेगी, जिसमें यात्रा शंभू से बनूड़, लांडरां होते हुए गुरुद्वारा सोहाना साहिब आएगी और संगत को शहीद शुभकरण सिंह जी के कलश को दर्शन करवाएगी, जिसके बाद यात्रा मोहाली होती हुई चंडीगढ़ में भारत सरकार की तरफ से किए गए इस कत्ल और जबर का लोगों के सामने पर्दा उठाएगी । अगला पड़ाव पंचकुला के गांव सकेतड़ी में होगा, जहां यात्रा रात रुकेगी। किसान नेताओं ने हरियाणा के किसानों को और आम लोगों को सरकार की तरफ से किए गए जबर के विरुद्ध और शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। वहीं भाजपा को शहीद शुभकरण सिंह और किसान आंदोलन 2 के बाकी शहीदों के नाम की तख्तियां और काली झंडियां दिखा कर विरोध भी किया जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!