Edited By Updated: 22 Mar, 2017 02:29 PM
पी.ओ. स्टाफ द्वारा जानलेवा हमले के एक भगौड़े आरोपी को काबू किया गया है।
मोगा(आजाद): पी.ओ. स्टाफ द्वारा जानलेवा हमले के एक भगौड़े आरोपी को काबू किया गया है। इस संबंध में सहायक थानेदार बलविन्द्र सिंह ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर गांव तलवंडी नौबहार में 2 पक्षों के मध्य झगड़ा हुआ था।
इस संबंधी कुलवंत सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी गांव तलवंडी नौबहार के खिलाफ जानलेवा हमला करने तथा असला एक्ट के तहत थाना कोट ईसे खां में मामला 5 जून, 2011 को दर्ज किया गया था। कथित आरोपी कुलवंत सिंह के माननीय अदालत में पेश न होने पर उसे अदालत ने 3 मार्च, 2017 को भगौड़ा घोषित किया, जिसे गुप्त सूत्रों के आधार पर घर से दबोच लिया गया।