Big News : खालिस्तानी आतंकी पन्नू की CM मान और DGP पंजाब को धमकी

Edited By Sunita sarangal,Updated: 07 Sep, 2022 12:13 PM

khalistani terrorist pannu threatens cm mann and dgp punjab

पंजाब के लोगों को रैफरैंडम-2020 को लेकर लगातार भड़काने वाले आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर सी.एम. मान को धमकी दी है।

चंडीगढ़ : पंजाब के लोगों को रैफरैंडम-2020 को लेकर लगातार भड़काने वाले आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर सी.एम. मान को धमकी दी है। इतना ही नहीं उन्होंने डी.जी.पी. पंजाब गौरव यादव को भी धमकी दी है। पन्नू ने वीडियो जारी कर दोनों को धमकी दी है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वीडियो अमृतसर की एक महिला की फुटेज है जिसमें वह पंजाब पुलिस पर आरोप लगा रही है। उसने फुटेज में पंजाब पुलिस द्वारा खालिस्तानी समर्थकों के परिवार को मारने और रमन सिंह गिल और सैम मसीह को अगवा करने के भी आरोप लगाए हैं। पन्नू ने कहा कि पंजाब सरकार और पुलिस ने उनकी बहन-बेटियों की बेइज्जती की है और इसका खामियाजा उन्हें भुगतना होगा। जारी की गई वीडियो में महिला ने बताया कि कैसे पुलिस ने उनके बच्चों के सामने उसके साथ मारपीट की और उसके पति को दर्जनों वर्दी वालों ने बेरहमी से पीटा। इसके बाद वह उसे घसीटते हुए अपने साथ ले गए। पुलिस वालों ने रमन पर कुछ दिन पहले जालंधर में सी.एम. मान के पोस्टरों पर खालिस्तानी जिंदाबाद के नारे लिखने का आरोप लगाया।

नाम गुप्त रखने की शर्त पर एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने गुरपतवंत सिंह पन्नू को बताया कि रमन और सैम को डी.जी.पी. यादव के आदेशों पर हिरासत में लिया गया है। अधिकारी ने यह भी खुलासा किया कि पुलिस के अनुसार कारकुनों से कई सौ खालिस्तानी झंडे बरामद किए गए। रमन और सैम का अभी तक कुछ भी पता नहीं चला। इस पर पन्नू ने वीडियो में कहा कि पंजाब में 'आप' शासन शांतिपूर्ण खालिस्तान रैफरैंडम मुहिम को दबाने के लिए बेरहमी से अपनी ताकत का इस्तेमाल कर रहा है। इसके तहत सी.एम. मान और डी.जी.पी. यादव को जवाब देने पड़ेगा। उसने सी.एम. भगवंत मान को धमकी देते कहा कि 'रैफरैंडम वाले हाथों में कहीं रॉकेट न पकड़ा देना। विदेश में बैठे तेरे बच्चों पर भी केस चलाए जा सकते हैं। अगर रमन और सैम का पता नहीं चला और उन पर जुल्म हुए तो इसका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खामियाजा भुगतना पड़ेगा। तुम सिर्फ युवाओं को पकड़ रहे हो लेकिन हम तुम्हें पंजाब में ही कैद कर देंगे।'

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!