Edited By Subhash Kapoor,Updated: 30 Nov, 2021 04:22 PM

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 2 दिसम्बर को पंजाब का दौरा करने जा रहे हैं।
चंडीगढ़ : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 2 दिसम्बर को पंजाब का दौरा करने जा रहे हैं। पता चला है कि केजरीवाल इस बार तिरंगा यात्रा में भाग लेंगे, जोकि पठानकोट में होने जा रही है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया भी केजरीवाल के साथ तिरंगा यात्रा में भाग लेंगे।
बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने पिछले सप्ताह भी पंजाब का दौरा किया था, और पंजाब में शिक्षकों के धरने में शामिल हुए थे और अपने इस दौरे दौरान उन्होंने शिक्षकों के लिए 8 गारंटियों की घोषणा भी की थी। राज्य में विधानसभा चुनावों के नजदीक आने पर राज्य में आम आदमी पार्टी ने अपनी सक्रियता काफी बढ़ा दी है। इसी के चलते दिल्ली मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा लगातार पंजाब दौरे किए जा रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here