Edited By Updated: 03 Dec, 2016 05:41 PM
पंजाब विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक बयानबाजी तेज होती जा रही है।
अमृतसरःपंजाब विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक बयानबाजी तेज होती जा रही है। कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने एक बार फिर 'आप ' प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्हें सबसे बड़ा झूठा इंसान बताया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पर उसके परिवार वाले भी यकीन नहीं करते। मजीठिया अपने हलके में बने सेवा केंद्र का जायजा लेने पहुंचे थे। बता दें कि केजरीवाल भी अकसर मजीठिया पर नशे का कारोबार करने के आरोप लगाते रहते हैं। इस कारण मजीठिया की तरफ से केजरीवाल परमानहानि का केस भी किया गया है।