Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Sep, 2017 03:25 PM
शिरोमणि अकाली दल के जनरल सैक्रेटरी और पूर्व मंत्री महेशइन्द्र सिंह ग्रेवाल द्वारा मेला छपार कान्फ्रैंस पर केतिया कांड का मुद्दा उछालने के
अहमदगढ़ (पुरी): शिरोमणि अकाली दल के जनरल सैक्रेटरी और पूर्व मंत्री महेशइन्द्र सिंह ग्रेवाल द्वारा मेला छपार कान्फ्रैंस पर केतिया कांड का मुद्दा उछालने के बाद कांग्रेस पार्टी ने गंभीर नोटिस लेते हुए ग्रेवाल के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बेअंत सिंह परिवार के नजदीकी जिला कांग्रेस लुधियाना देहाती के प्रधान गुरदेव सिंह लापरां ने आज यहां इस संबंधी प्रैस कान्फ्रैंस की। इस दौरान उन्होंने महेशइन्द्र सिंह ग्रेवाल पर गंभीर इल्जाम लगाते हुए कहा कि ग्रेवाल ने हमेशा गलत सोच और गैर-नैतिकता करने वाली राजनीति की है, जो लोगों के द्वारा नकारा हुआ एक नेता है। लापरां ने कहा कि 31 वर्ष बाद केतिया कांड की उच्चस्तरीय जांच की मांग रखने वाले ग्रेवाल ने तब यह मामला क्यों नहीं उठाया जब 15 वर्ष अकाली-भाजपा गठबंधन सत्ता में रहा।
उन्होंने कहा कि ग्रेवाल पायल हलके से विधानसभा सीट से लड़े चुनाव में मिली शर्मनाक हार को लेकर कोटली परिवार को इसका बड़ा कारण मानते हैं। यही कारण इस मसले को तूल देने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर ग्रेवाल में इन्सानियत है तो वह पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बेअंत सिंह के परिवार से माफी मांगे। इस अवसर पर नगर कौंसिल प्रधान सिराज मोहम्मद, जिला लुधियाना कांग्रेस के सीनियर उपप्रधान सुखपाल सिंह सैंपी भनोहड़ आदि उपस्थित थे।