पंजाब में मशहूर कबड्डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर ह+त्या, फैली सनसनी

Edited By Vatika,Updated: 25 Nov, 2024 09:22 AM

kabaddi player died

पंजाब के तरनतारन जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है,

तरनतारन: पंजाब के तरनतारन जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां एक कृषि स्टोर में मौजूद एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ ​​नोनी पुत्र गुरप्रीत सिंह निवासी नौशेरा पन्नुआं के रूप में हुई है, जो मशहूर कबड्डी खिलाड़ी बताया जा रहा है। इसके अलावा वह विदेश में बैठे गैंगस्टर सतनाम सिंह सत्ता का चचेरा भाई बताया जाता है, जिस पर रंगदारी समेत कई अन्य आपराधिक मामले हैं।

जानकारी के मुताबिक मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिसकी करीब 1 माह पहले ही शादी हुई थी। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है कि आखिर इस घटना को किसने अंजाम दिया है। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास के इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की जांच कर रही है। 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!