जमाई ने ससुराल घर आकर चलाई गोलियां, 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 25 Jan, 2022 03:35 PM

jamai fired bullets at her in laws house

सब -डिविजन तलवंडी साबो के गांव सीगो में अपनी पत्नी के साथ अदालत में चल रहे केस को लेकर जमाई द्वारा अपने ससुर परिवार घर रात समय गाली-गलौच और हवाई फायरिंग करने का मामला सामने आया है।

तलवंडी साबो (मुनीश): सब -डिविजन तलवंडी साबो के गांव सीगो में अपनी पत्नी के साथ अदालत में चल रहे केस को लेकर जमाई द्वारा अपने ससुर परिवार घर रात समय गाली-गलौच और हवाई फायरिंग करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 6 लोगों खिलाफ मामला दर्ज कर कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार दर्शन सिंह निवासी सीगो ने पुलिस के पास दर्ज करवाए बयान में बताया कि उसकी लड़की सुखवीर कौर का उसके ससुर परिवार के साथ झगड़ा चल रहा है, जिसके लिए उसकी लड़की ने अपने पति गुरविन्दर सिंह से खर्चा लेने के लिए अदालत में केस किया हुआ है।

उसकी लड़की अपने बच्चों के साथ उसके पास रह रही है। पीड़ित ने बयानों में बताया कि बीती रात गुरविन्दर सिंह और उसके साथ आए कुछ लोगों ने उनके घर आकर गाली -गलौच किया और हवाई फायर भी किए। 2 फायर उनके घर के मेन गेट में लगे हुए थे। पीड़ित ने बताया कि उसकी लड़की को वह जबरदस्ती बसाना चाहता है और हमें डराने-धमकाने के लिए घटना को अंजाम दिया।

तलवंडी साबो पुलिस ने दर्शन सिंह बयान पर गुरविन्दर सिंह और करनैल सिंह निवासी पक्का कलां, तलविन्दर सिंह निवासी बुर्ज और 3 अजान लोगों खिलाफ अलग -अलग धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एस.आई. भुपिन्दरजीत सिंह ने बताया कि मामले की गहराई के साथ जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!