Jalandhar: सुलझा महिला की ह/त्या का मामला, भाई ही निकला कातिल

Edited By Kalash,Updated: 31 Jul, 2024 12:14 PM

jalandhar woman s murder case solved

कमिशनरेट पुलिस ने महिला की हत्या के मामले को सुलझाते हुए उसके सौतेले भाई को गिरफ्तार किया है।

जालंधर : कमिशनरेट पुलिस ने महिला की हत्या के मामले को सुलझाते हुए उसके सौतेले भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि सोनू उर्फ रीना निवासी आबादपुरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी बहन नीतू का विवाह गुरचरण सिंह के साथ हुआ था। उसने बताया कि नीतू व गुरचरण पिछले करीब 12-13 सालों से एफ.सी.आई. कालोनी में गुरदीप सिंह (फौज से रिटार्यड) नामक व्यक्ति के घर किराए पर रहते थे।

उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष के मुताबिक करीब 3 साल पहले गुरचरण सिंह उर्फ मिंटा नीतू को अकेला छोड़कर अपने गांव भवानीपुर कपूरथला चला गया। सी.पी. ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला कि नीतू का एक सौतेला भाई विनय उर्फ गगी निवासी मेन बाजार बस्ती गुज्जां में रहता था। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में पता चला कि विनय कई बार नीतू को मिलने के लिए उसके घर आता जाता था।

उन्होंने बताया कि 23 जुलाई को प्रात: 10 बजे नीतू की बहन को गुरदीप सिंह का फोन आया जिसने उसे बताया कि नीतू को उसके सौतेले भाई विनय उर्फ गगी ने मारपीट की है, जिसके बाद वह उसे उपचार हेतु सिविल अस्पताल लेकर आया है। उसने बताया कि विनय उर्फ गगी ने उसकी बहन के सिर पर लक्कड के डंडे के साथ उसके सिर के ऊपर वार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच दौरान यह भी पता चला कि नीतू ने मौके से भागने का प्रयास भी किया। जिसके साथ ही विनय ने उसकी पीठ में चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया और फिर विनय मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि उपचार दौरान नीतू की अस्पताल में मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि जिसके बाद पुलिस ने 25 जुलाई को थाना नं. 6 में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। शर्मा ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने आरोपी विनय उर्फ गगी को जालंधर बस स्टैंड के पास से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। पकडे़ आरोपी से वारदात में इस्तेमाल किया गया लकडी का डंडा भी बरामद कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!