Jalandhar उप चुनाव जीतने के बाद CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान

Edited By Vatika,Updated: 13 Jul, 2024 02:30 PM

jalandhar west by election

जालंधर उपचुनाव में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का पहला बयान सामने आया है।

चंडीगढ़: जालंधर उपचुनाव में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का पहला बयान सामने आया है।

 

मुख्यमंत्री ने एक्स पर कहा है कि जालंधर वेस्ट उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत के लिए सभी को बधाई। बड़ी बढ़त के साथ जीत दर्शाती है कि पूरे पंजाब में लोग हमारी सरकार के काम से बेहद खुश हैं। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि उपचुनाव के दौरान किए गए वादे के मुताबिक हम जालंधर वेस्ट को भी सर्वश्रेष्ठ बनाएंगे...मोहिंदर भगत को बहुत-बहुत बधाई...।


मोहिंदर भगत ने बड़े अंतर से जीत की हासिल 
जालंधर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने बड़ी बढ़त के साथ जीत हासिल की है. 'आप' के मोहिंदर भगत  ने 37,325 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की है। दूसरे स्थान पर भाजपा के शीतल अंगुराल को 17921 वोट और तीसरे स्थान पर कांग्रेस प्रत्याशी सुरिंदर कौर को 16757 वोट मिले हैं। इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल और बसपा उम्मीदवारों की जमानत जब्त कर ली गई है।


 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!