Jalandhar में महज 8 Second में XUV गाड़ी का कहर, पहले बाप-बेटा और अब...देखें Video

Edited By Vatika,Updated: 06 Nov, 2024 12:02 PM

jalandhar town

टांडा रोड पर आधी रात 12 बजे प्राचीन मंदिर के सामने बैठे बेसहारा लोगों को चंदा

जालंधर: टांडा रोड पर आधी रात 12 बजे प्राचीन मंदिर के सामने बैठे बेसहारा लोगों को चंदा देने के लिए सड़क क्रॉस कर रही एन.आर.आई. की पत्नी को एक्स.यू.वी. गाड़ी ने रौंद दिया। एक्स.यू.वी. गाड़ी के टायर महिला के सिर के ऊपर से निकल गए जिसके कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जिस समय यह हादसा हुआ तब महिला के दोनों छोटे बच्चे, भाई व भाई का दोस्त कार में बैठे थे।

थाना 8 के एस.आई. बलजीत सिंह ने बताया कि देर रात टांडा रोड पर हिट एंड रन केस में नीला महल की रहने वाली रिया (36) पत्नी रवि कुमार सोमवार की रात खाना खाने के बाद टांडा रोड पर प्राचीन माता रानी के मंदिर के बाहर माथा टेकने के लिए गाड़ी से उतरी थी। बाहर से माथा टेक कर उसने मंदिर के बाहर बैठे बेसहारा लोगों को चंदा देना था, जिसके कारण वह अपने बच्चों और भाई व उसके दोस्त को गाड़ी में बैठने का कह दूसरी साइड सड़क क्रॉस करने ही लगी थी कि दोआबा चौक की तरफ से आई तेजरफ्तार एक्स.यू.वी. गाड़ी ने रिया को रौंद कर घसीटते ले गया। रिया का सिर पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था और मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी।

एस.आई. बलजीत सिंह का कहना है कि जैसे ही पुलिस को इस संबंधी सूचना मिली तो तुरंत मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी गई। जांच करने पर पता लगा कि जिस एक्स.यू.वी. गाड़ी ने यह एक्सीडैंट किया है उसका नंबर 4559 है। उन्होंने कहा कि गाड़ी एक्सीडैंट करके टांडा फाटक की तरफ भाग गई थी। थाना आठ में रिया के भाई के बयानों पर केस दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। पुलिस का कहना है कि सी.सी.टी.वी. कैमरे भी चैक किए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रिया का पति काफी समय से जर्मन में रह रहा है। बता दें कि पिछले दिनों  रेस लगा रही थार और XUV कार ने सड़क किराने खड़े बाप-बेटे को टक्कर मार दी थी, इस मामले में दोनों की मौत हो गई। इस संबंधी सोशल मीडिया पर  हादसे की वीडियो काफी वायरल हुई थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!