विदेश से आए Phone Call ने उड़ाए Teacher के होश, मामला कर देगा हैरान

Edited By Kalash,Updated: 05 Oct, 2024 10:30 AM

jalandhar teacher ransom call

शिकायतकर्त्ता का कहना है कि उसके रिश्तेदारी में हरप्रीत सिंह नाम का कोई व्यक्ति नहीं है और न ही उसने किसी गैंगस्टर आदि का नाम लिया।

जालंधर (वरुण): पूर्व सरकारी टीचर को विदेश के नंबर से फोन करके 20 लाख रुपए मांगने वाले व्यक्ति खिलाफ थाना 7 की पुलिस ने केस दर्ज किया है। हालांकि यह मामला किसी फरौती या गैंगस्टर के साथ जुड़ा नहीं निकला है। पुलिस को दी शिकायत में हरशरण सिंह निवासी अर्बन स्टेट फेज वन ने कहा कि 24 सितंबर की रात 8.30 बजे उसे विदेशी नंबर से कॉल आई थी। 

कॉल करने वाला व्यक्ति खुद का नाम हरप्रीत सिंह बता रहा था जिसने उससे 20 लाख रुपए की डिमांड की। शिकायतकर्त्ता का कहना है कि उसके रिश्तेदारी में हरप्रीत सिंह नाम का कोई व्यक्ति नहीं है और न ही उसने किसी गैंगस्टर आदि का नाम लिया। थाना सात की पुलिस ने हरप्रीत सिंह नाम के व्यक्ति खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!