विधानसभा चुनाव से पहले जालंधर पुलिस अलर्ट, बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन पर चलाया सर्च ऑपरेशन

Edited By Vatika,Updated: 24 Nov, 2026 09:38 AM

jalandhar police alert

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

जालंधर (धवन): पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस टीमों ने शहर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय आबादपुरा मोहल्ले के अलावा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य स्थानों पर भी तलाशी ली गई।

पुलिस अधिकारियों की अगुवाई में विभिन्न टीमों ने बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पहुंचकर यात्रियों के सामान, संदिग्ध व्यक्तियों और आसपास के क्षेत्रों की जांच की। इसके अलावा सार्वजनिक परिवहन के अन्य साधनों और संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। विधानसभा चुनाव नजदीक आने के मद्देनजर पुलिस रोजाना शहर के अलग-अलग इलाकों में तलाशी अभियान चला रही है। इसके तहत प्रमुख चौकों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर विशेष नजर रखी जा रही है।

पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चुनावों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित रूप से चेकिंग अभियान जारी रखा जाए। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी और गश्त भी बढ़ाई जा रही है। जालंधर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आने वाले दिनों में भी इस तरह के तलाशी अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!