Edited By Vatika,Updated: 24 Nov, 2026 08:17 AM

जालंधर के रामा मंडी में ढिलवां चौक के पास निरंकारी ढाबे के सामने स्थित एक रेस्टोरेंट में सोमवार रात
जालंधर (महेश): जालंधर के रामा मंडी में ढिलवां चौक के पास निरंकारी ढाबे के सामने स्थित एक रेस्टोरेंट में सोमवार रात अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के दौरान रेस्टोरेंट के अंदर से धमाकों की आवाजें भी सुनाई दीं, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।
जानकारी के अनुसार, यह रेस्टोरेंट आम आदमी पार्टी के वार्ड नंबर 8 के पार्षद अमरदीप किन्नू संदल के चचेरे भाई अमन संदल का है। आग रेस्टोरेंट की बिल्डिंग के पहली मंजिल पर लगी थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और देर रात तक आग बुझाने में जुटी रहीं।
वहीं, रामा मंडी थाना और दकोहा चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पार्षद के बड़े भाई विशु संदल के अनुसार, आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जिस बिल्डिंग में रेस्टोरेंट स्थित है, उसकी ग्राउंड फ्लोर पर डेंटल क्लीनिक भी है। फिलहाल आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है।