219 करोड़ से वर्ल्ड क्लास बनेगा जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन, यात्रियों को मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं

Edited By Urmila,Updated: 27 Feb, 2024 12:49 PM

jalandhar city railway station will become world class

फिरोजपुर रेल मंडल के डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर (डी.आर.एम.) संजय साहू ने कहा कि जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन करीब 219 करोड़ की लागत से वर्ल्ड क्लास बनेगा।

जालंधर (गुलशन): फिरोजपुर रेल मंडल के डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर (डी.आर.एम.) संजय साहू ने कहा कि जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन करीब 219 करोड़ की लागत से वर्ल्ड क्लास बनेगा, जिसका काम 30 महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। 37 एकड़ में बनने जा रहे वर्ल्ड क्लास स्टेशन में यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। स्टेशन की पांच मंजिला इमारत बनेगी। इसमें 22 लिफ्ट और 17 एस्केलेटर लगाए जाएंगे। स्टेशन के दोनों तरफ से एंट्री गेट होंगे। दोनों तरफ टिकट काऊंटर और पार्किंग की भी उचित व्यवस्था की जाएगी। स्टेशन पर बैटरी कर की भी सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें : Punjab: लोगों के लिए राहत भरी खबर, Internet सेवाएं फिर हुई बहाल

PunjabKesari

इसके अलावा फूड कोर्ट, मुफ्त वाई-फाई की सुविधा, मॉडर्न टॉयलेट, उच्च क्वालिटी के स्टॉल, पूछताछ केंद्र, वीआईपी लॉन्च जैसी सुविधाएं मिलेगी। सर्कुलेटिंग एरिया और पार्किंग एरिया भी काफी बढ़िया बनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर भी करीब 100 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। जिसका काम एक-दो महीने में पूरा होने की उम्मीद है। शहर के बीचों-बीच स्थित जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग अंग्रेजों के जमाने की बनी हुई है। स्टेशन के कायाकल्प होने के बाद एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलने और मॉडर्न लुक से शहर की सूरत भी बदल जाएगी।

यह भी पढ़ें: लुधियाना के टाइगर सफारी में फिर दिखेगी चहल-पहल, आज पहुंच रहे नए मेहमान

वहीं दूसरी तरफ उद्घाटन समारोह के दौरान जालंधर पब्लिक स्कूल और दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया, जिसे राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने काफी सराहा। उन्होंने बच्चों और उनके अभिभावकों के अलावा स्कूल के अध्यापकों व प्रिंसिपल को भी इस सफल आयोजन पर बधाई दी।

इसके बाद सभी ने एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा दिए गए भाषण को सुना और रेलवे विभाग की उपलब्धियां के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, के.डी भंडारी, डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल, सीनियर डी.सी.एम. शुभम कुमार, डी.सी.पी. संदीप शर्मा, स्टेशन अधीक्षक हरिदत्त शर्मा, सी.एम.आई. राजेश धीमान, वैल्फेयर इंस्पैक्टर वी.एन. कालिया सहित कई अधिकारी मौजूद थे। मंच का संचालन मानसी पुरी ने किया।

सांसद रिंकू व आम आदमी पार्टी के नेता रहे नदारद

वहीं दूसरी तरफ रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में जालंधर लोकसभा के सांसद सुशील कुमार रिंकू के अलावा आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेता नदारद रहे जबकि भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने बड़े ही उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सांसद सुशील रिंकू को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया गया था।

ये भाजपा नेता रहे मौजूद रहे

कार्यक्रम में भाजपा नेता अमरजीत सिंह अमरी, जिला महामंत्री राजेश कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी, रमन पब्बी, जिला सचिव गौरव महे, अश्विनी दीवान हैप्पी, अमित भाटिया, योगेश मल्होत्रा, सतीश मल्होत्रा, नरेश दीवान, जवाहर सूद, कुलवंत शर्मा, अजय जगोता, बलजीत सिंह प्रिंस, आरती राजपूत, शैली खन्ना सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!