Edited By Urmila,Updated: 10 May, 2023 12:28 PM

जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए सुबह 8 बजे से लगातार वोटिंग जारी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी।
जालंधर: जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए सुबह 8 बजे से लगातार वोटिंग जारी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। सुबह 11 बजे तक 17.7 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। इस सीट पर आम आदमी पार्टी (आप), कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल-बसपा गठबंधन के उम्मीदवारों ने जीत के लिए अपना जोर लगाया हुआ है। वहीं, मतदान केंद्रों पर लोगों का उत्साह कम देखने को मिल रहा है। कई बूथ खाली नजर आ रहे हैं। वहीं कई बुजुर्गों और दिव्यांगों ने अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल कर वोट डाला। इसके साथ ही पहली बार मतदान के अधिकार का प्रयोग करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here