Edited By Vatika,Updated: 19 Nov, 2026 01:17 PM

गोराया नेशनल हाईवे पर ड्राइविंग टेस्ट सेंटर के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक
जालंधर (सोनू) : गोराया नेशनल हाईवे पर ड्राइविंग टेस्ट सेंटर के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब फिल्लौर की तरफ से आ रही स्प्लेंडर मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए।
घटना की सूचना एक राहगीर ने सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) को दी। सूचना मिलते ही इंचार्ज सरबजीत सिंह की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची। टीम ने दोनों घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया और उनकी मदद के लिए 108 एंबुलेंस के साथ नेशनल हाईवे की एंबुलेंस भी बुलाई।
इसके बाद दोनों युवकों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा पहुंचाया गया। SSF इंचार्ज के मुताबिक, घायलों के पहचान पत्रों से मिली जानकारी के आधार पर गांव के सरपंच के माध्यम से उनके परिवारों को हादसे की सूचना दे दी गई है और उन्हें अस्पताल पहुंचने के लिए कहा गया है।