Jalandhar में 2 कारों की कैंटर से जबरदस्त टक्कर, दर्जनों लोग घायल, लगा लंबा जाम

Edited By Vatika,Updated: 26 Aug, 2026 05:02 PM

jalandhar accident news

शुगर मिल के पास एक सड़क हादसे में दो कारें गलत दिशा से आ रहे कैंटर से टकरा गईं।

फगवाड़ा(सोनू): शुगर मिल के पास एक सड़क हादसे में दो कारें गलत दिशा से आ रहे कैंटर से टकरा गईं। हादसे में दोनों कारों में सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिस कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया।

जानकारी के अनुसार, जालंधर की ओर से आ रहा कैंटर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी दिशा में चला गया। इसी दौरान सामने से आ रही दो कारें कैंटर से टकरा गईं। कार सवारों के अनुसार, वे नवांशहर के रहने वाले हैं और जालंधर में मकान लेने जा रहे थे। हादसे में दोनों कारों में सवार करीब 6 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। टक्कर से दोनों कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स और संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात को सुचारू करवाया। एएसआई रंजीदर सिंह ने बताया कि कैंटर गलत दिशा में आ गया था, जिसके कारण दो कारों से उसकी टक्कर हुई। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!