पंजाब की इस जेल में बंदी की मौ/त, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Edited By Kalash,Updated: 28 Feb, 2024 12:17 PM

jail prisoner dies during treatment

स्थानीय जेल के एक बंदी की इलाज के दौरान मौत हो जाने का मामला सामने आया है

फरीदकोट (राजन): स्थानीय जेल के एक बंदी की इलाज के दौरान मौत हो जाने का मामला सामने आया है। जेल सूत्रों के अनुसार मृतक बंदी मनजिंदर सिंह जैतो का रहने वाला था। मृतक सम्बंधी और पुष्टि करते हुए एस.पी (डी) जसमीत सिंह ने बताया कि आरोपी मनजिंदर सिंह को इसके तीन अन्य साथियों समेत अवैध असला बरामद कर गिरफ्तार किया गया था व गत 15 फरवरी को इसका पुलिस रिमांड खत्म होने की सूरत में अदालत के आदेशों अनुसार ज्युडीशियल भेजा गया था। उन्होंने बताया कि 25 फरवरी को मनजिंदर सिंह की औचक सेहत बिगड़ने की सूरत में इसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया था जहां इलाज के दौरान इसकी मौत हो गई। 

यह भी पढ़ेंः आज जिला जालंधर को CM मान देंगे बड़ी सौगात, जानें क्या है खास

दूसरी ओर मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि मनजिंदर सिंह की मौत पुलिस की ओर से कथित की गई मारपीट कारण हुई है जबकि पुलिस प्रशासन ने इन आरोपों को नकारते हुए दावा किया है मृतक पहले ही कई गंभीर बीमारियों का शिकार था व इसके मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से भी हो जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!