हनी कंबोज ने ममता बनर्जी को भेजा ‘जय श्री राम’ लिखा पोस्ट कार्ड

Edited By Vatika,Updated: 05 Jun, 2019 09:45 AM

jai shri ram post card send to mamata banerjee

पंजाब प्रदेश भाजयुमो के प्रदेश सचिव एडवोकेट हनी कंबोज ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जय श्रीराम लिखा पोस्ट कार्ड भेजा है।

जालंधर (कमलेश): पंजाब प्रदेश भाजयुमो के प्रदेश सचिव एडवोकेट हनी कंबोज ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जय श्रीराम लिखा पोस्ट कार्ड भेजा है। हनी कंबोज ने कहा कि उनका पोस्ट कार्ड भेजने का उद्देश्य ममता बनर्जी को यह बताना है कि वह बंगाल की मुख्यमंत्री है न कि बंगलादेश की।

मुख्यमंत्री के पद पर आसीन नेता कैसे किसी को जय श्रीराम का नारा लगाने से रोक सकता है। उन्होंने कहा कि असल में ममता बनर्जी भाजपा के भारी बहुमत से हुई जीत से बौखला चुकी हैं और इसी के चलते वह भाजपा कार्यालय पर जाकर ताले तोड़ रही हैं व जय श्रीराम के नारे लगाने वाले निर्दोष लोगों पर पर्चे दर्ज करवा रही हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जनता ममता बनर्जी को सत्ता के गलियारों से उखाड़ फैकेगी और उसी दिन से पश्चिम बंगाल में अच्छे दिन आएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!