चंडीगढ़ से इस दिन शुरू होने जा रही international Flight, जारी हुआ शैड्यूल

Edited By Kamini,Updated: 13 Apr, 2024 01:43 PM

international flights going to start from chandigarh on this day

चंडीगढ़ शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जल्द ही दूसरी अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने जा रही है।

पंजाब डेस्क : चंडीगढ़ शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जल्द ही दूसरी अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने जा रही है। हवाई अड्डे से रात को आने वाली ये पहली फ्लाइट होगी। इससे पहले दिल्ली से आखिरी फ्लाइट रात 10.45 बजे आती है। इंडिगो एयरलाइंस ने 15 मई से संयुक्त अरब अमीरात (यूएआई) की राजधानी अबू धाबी के लिए नॉन-स्टॉप उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें : पंजाब के School हो जाएं Alert, एक्शन में मान सरकार, जारी कर दिए सख्त Order

शेड्यूल के मुताबिक फ्लाइट नंबर 6E1417 आबू धाबी से रात 10.15 बजे उड़ान भरेगी और 3.30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। फ्लाइट संख्या 6E1418 चंडीगढ़ से मध्यरात्रि 2.45 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 5.15 बजे अबू धाबी पहुंचेगी। इससे चंडीगढ़ के अलावा पंजाब, हिमाचल और हरियाणा के व्यापारियों को फायदा होगा। एयरलाइंस ने बुकिंग भी शुरू कर दी है।

चंडीगढ़ से अबू धाबी के लिए 15,215 रुपए चुकाने होंगे। यह फ्लेक्सी फेयर पर आधारित है। इस बारे में सीईओ राकेश आर. सहाय ने बताया कि अबू धाबी की फ्लाइट के बारे में जानकारी मिल गई है। बताया जा रहा है कि कस्टम व इमीग्रेशन अथारिटी के साथ बैठक करके शैड्यूल के बारे में जानकारी दी जाएगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!