Edited By Sunita sarangal,Updated: 05 Oct, 2020 10:25 AM
जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता ने बताया कि वह घर से काम पर गया था। घर आकर देखा कि उसकी......
साहनेवाल/कुहाड़ा: एक महिला को उसकी 3 वर्षीय मासूम बेटी सहित कथित रूप से अगवा कर लिया गया। फिलहाल कूंमकलां पुलिस ने महिला के पति के बयानों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता ने बताया कि वह घर से काम पर गया था। घर आकर देखा कि उसकी 27 वर्षीय पत्नी और 3 वर्षीय बेटी घर में नहीं थी। उनकी तलाश करने पर पता चला कि उसकी पत्नी और बेटी को राहुल चोपड़ा पुत्र नत्थू राम निवासी तहरिया, फतेहाबाद(हरियाणा) ने जबरदस्ती अपनी हिरासत में रखा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है।