इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड 2024 :  FICCI ने की ये घोषणा

Edited By Kalash,Updated: 24 Nov, 2024 12:14 PM

india sports award 2024

फेडरेशन ऑफ इंडिया चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) ने खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया को "इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड 2024"  प्रदान करने के घोषणा की है।

पंजाब डेस्क : फेडरेशन ऑफ इंडिया चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) ने खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया को "इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड 2024"  प्रदान करने के घोषणा की है। खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया को खेलों में उनके सराहनीय योगदान के लिए इन्डस्ट्री चैम्बर फिक्की ने प्रतिष्ठित 'इंडिया स्पोर्टस अवार्ड 2024' से सम्मानित करने की घोषणा की है। FICCI ने खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया को "बेस्ट नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन 2024" चुना है। 

यह पुरस्कार 14वें "ग्लोबल स्पोर्ट्स सम्मिट" के दौरान 30 नवम्बर को खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री सुधांशु मित्तल को फिक्की फेडरेशन हाउस में प्रदान किया जाएगा। फिक्की द्वारा खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि "खेलों में आपके उत्कृष्ट योगदान और बेमिसाल समर्पण ने न केवल उत्कृष्ठता में बेंच मार्क स्थापित किया है बल्कि असंख्य खिलाडियों को जीवन में ऊंचाइयां छूने के लिए प्रेरित किया है। यह पुरस्कार खो खो फेडरेशन के अथक परिश्रम, जूनून, उत्साह तथा देश के खेल मानचित्र में गहरी छाप छोड़ने के लिए प्रदान किया जायेगा।
 
खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री सुधांशु मित्तल ने फिक्की को इस अवार्ड के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह पुरस्कार प्राचीन भारतीय खेल के विकास और प्रोत्साहन के लिए खो खो फेडरेशन द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों को पहचाना गया है। उन्होंने कहा इस अवार्ड से खो खो फेडरेशन को आगामी वर्ल्ड कप को बेहतरीन तरीके से आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। इससे भविष्य में ऐसे आयोजनों के लिए बेंच मार्क तय होंगे और खो खो के ओलिंपिक और एशियाई खेलों में शामिल होने का मार्ग प्रसस्त होगा। श्री सुधांशु मित्तल ने इस पुरस्कार को ग्रामीण स्तर तक खो खो खेलने बाले उन करोड़ों खिलाडियों को समर्पित किया जोकि युगों-युगों से बिना किसी आर्थिक लाभ या सरकारी प्रोत्साहन के इस खेल को अभी तक लोगों के दिलों में जिन्दा रख सके हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


 

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!