Edited By Urmila,Updated: 16 Nov, 2026 10:24 AM

जालंधर अमृतसर हाईवे पर स्थित बल अस्पताल की कुछ दूरी पर गदईपुर को जाती नहर पर नकाबपोश तीन लुटेरों ने अख़बारे बांट रहे होकर को पिस्टल दिखा उसका पर्स छीन लिया।
जालंधर (वरुण): जालंधर अमृतसर हाईवे पर स्थित बल अस्पताल की कुछ दूरी पर गदईपुर को जाती नहर पर नकाबपोश तीन लुटेरों ने अख़बारे बांट रहे होकर को पिस्टल दिखा उसका पर्स छीन लिया। हॉकर ने जब शोर मचाया तो आसपास झुग्गियों में रहते लोग इकट्ठा हो गए जिन्हें देख तीनों लुटेरे पिस्टल छोड़ फरार हो गए को नकली निकला। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई।
जानकारी देते सुब्रतो हाजरा पुत्र अनिल हाजरा निवासी गुरु अमरदास नगर, कालिया कॉलोनी ने बताया कि वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। सुब्रतो हाजरा ने बताया कि वह रविवार सुबह करीब 6 बजे अखबार बांटने के लिए वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर गदईपुर नहर के साथ वाली सड़क से बाईपास की तरफ जा रहे थे। जब वह रास्ते में था तो सामने बाईपास की तरफ से आए 3 नकाबपोश युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर उन्हें नीचे गिरा दिया।
वहीं टक्कर के बाद उनमें से 2 बदमाश तुरंत नीचे उतरे और पिस्टल दिखा उसका पर्स छीन लिया। इस दौरान जब हॉकर ने विरोध किया और सामने स्थित झुग्गी-झोपड़ी के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया जिसके बाद तीनों नकाबपोश घबराकर मौके से फरार हो गए। हॉकर ने बताया कि गनीमत यह रही कि उनका मोबाइल फोन और कुछ अन्य नकदी सुरक्षित बच गई, लेकिन उनके पर्स में जरूरी कागजात और करीब 2 हजार रुपए थे। वारदात के कुछ देर बाद जब सुब्रतो यह देखने के लिए वापस उस जगह पर गए कि शायद बदमाशों ने उनका पर्स कहीं आसपास फैंक दिया होगा लेकिन वहां लुटेरों की गिरी हुई पिस्टल मिली जो नकली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नकली पिस्टल को अपने कब्जे में ले लिया।
पीड़ित हॉकर सुब्रतो हाजरा ने बताया कि उनके साथ ऐसी घटना पहली बार नहीं हुई है। आज से करीब 3-4 साल पहले भी शिवनगर पुलिया के नीचे कुछ बदमाशों ने उन्हें लूटने की कोशिश की थी, लेकिन तब वह किसी तरह वहां से अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब हो गया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here