Edited By Vatika,Updated: 12 Sep, 2020 09:59 AM
पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह ने अमृतसर से एक युवक को 5 लाख रुपए की ग्रांट दिए जाने का ऐलान किया है।
चंडीगढ़/जालंधर(रमनजीत, धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह ने अमृतसर से एक युवक को 5 लाख रुपए की ग्रांट दिए जाने का ऐलान किया है। रोजी-रोटी कमाने के लिए सड़क किनारे गोलगप्पे बेचने की वायरल वीडियो ने हजारों लोगों के दिल को छुआ है। युवक एक व्यक्ति की पैसे देने की पेशकश को यह कहते हुए ठुकरा देता है कि वह सिर्फ हाथों से मेहनत करके ही पैसा कमाना चाहता है।
‘कैप्टन को सवाल’ कार्यक्रम दौरान एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने भी वीडियो को देखा है, जो ‘पंजाबियत’ के जज्बे को प्रकट करता है। उन्होंने व्यक्ति के सुझाव कि राज्य सरकार द्वारा लड़के की मदद की जानी चाहिए, के साथ सहमति प्रकट करते हुए तुरंत 5 लाख रुपए देने का ऐलान किया। कै. अमरेंद्र ने कहा कि अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर को रकम ‘फिक्स्ड डिपॉजिट (एफ.डी.) में निवेश करने के लिए कहेंगे और ब्याज को लड़के की शिक्षा के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस नौजवान लड़के की हिम्मत से बहुत प्रभावित हुआ हूं।’’