CBSE Students के लिए जरूरी खबर, syllabus को लेकर साफ की यह बात

Edited By Vatika,Updated: 27 Feb, 2021 10:07 AM

important news for cbse students clear about syllabus

सैंट्रल बोर्ड ऑफ़ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए कक्षा 10वीं के सोशल साइंस के सिलेबस में कोई कमी नहीं की है।

लुधियाना(विक्की): सैंट्रल बोर्ड ऑफ़ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए कक्षा 10वीं के सोशल साइंस के सिलेबस में कोई कमी नहीं की है।

बोर्ड ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इस परीक्षा के लिए थ्योरी का सिलेबस कम नहीं किया जाएगा। सी.बी.एस.ई. ने सामाजिक विज्ञान विषय से कई चैप्टर हटने संबंधी सभी अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि इस संबंध में कोई फैसला नहीं लिया गया है। सी.बी.एस.ई. 10वीं कक्षा का सोशल साइंस का पेपर 27 मई को आयोजित होगा। कुछ माह पहले बोर्ड ने अकादमिक वर्ष 2020-के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक का सिलेबस 30 प्रतिशत घटा दिया था लेकिन इसके बाद फिर से और कोई कटौती नहीं की गई है।

कोरोना वायरस महामारी के शिक्षा पर पड़े प्रभाव को देखते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने पिछले साल जुलाई में सी.बी.एस.ई. स्कूल सिलेबस को कम करने की घोषणा की थी। सी.बी.एस.ई. के अधिकारी ने इस संबंध में आज कहा कि जैसे कि अफवाह है, कक्षा 10वीं के सोशल साइंस के पाठ्यक्रम में और कमी करने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। सी.बी.एस.ई. 4 मई से 7 जून 2021 तक कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वैबसाइट cbseacademy.nic.in पर बोर्ड परीक्षाओं के लिए सैंपल पेपर्स और मार्किंग स्कीम के साथ-साथ 2020-21 के लिए एक संशोधित पाठ्यक्रम भी प्रकाशित कर दिए हैं।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!