CBSE 10वीं-12वीं Students के लिए अहम खबर, बोर्ड करने जा रहा ये बदलाव

Edited By Vatika,Updated: 10 Jun, 2023 08:54 AM

important news for cbse 10th 12th students

एक सैक्शन से दूसरे सैक्शन के बीच थोड़ा गैप भी होगा। इसे वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षा से लागू किया जाएगा।

लुधियाना: सैंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के प्रश्न पत्रों के प्रत्येक हिस्से को रंगीन करने की योजना तैयार की है ताकि बोर्ड परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न आसानी से देखे जा सकें और स्टूडैंट्स को उत्तर देने में कठिनाई न हो। यह योजना इसलिए भी लागू की जा सकती है ताकि विद्यार्थियों को सैक्शन वाइज प्रश्नों की संख्या दिखाई दे,। एक सैक्शन से दूसरे सैक्शन के बीच थोड़ा गैप भी होगा। इसे वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षा से लागू किया जाएगा।

बता दें कि अभी तक प्रश्न पत्र की एक बनावट होती थी। एक सैक्शन से दूसरे सैक्शन में समानता होने से छात्र सैक्शनवार उत्तर नहीं देते थे। इससे उत्तर पुस्तिका जांच में परेशानी होती थी लेकिन अब छात्र एक सैक्शन का उत्तर एक ही जगह लिखेंगे। आमतौर पर हर विषय में 5 सैक्शन में प्रश्न रहते हैं। इसमें मल्टीपल च्वाईस, शॉर्ट आंसर टाइप, वैरी शॉर्ट आंसर टाइप और लॉन्ग आंसर टाइप वाले प्रश्न शामिल होते हैं। अब इन सभी को अंडरलाइन करके कलरफुल किया गया है जिससे छात्र सभी सैक्शनों के प्रश्नों का उत्तर दे सके।

मार्किंग स्कीम बताएगी उत्तर लिखने का सही तरीका
बोर्ड
 परीक्षा में ऑब्जैक्टिव टाइप या शॉर्ट आंसर टाइप, वैरी शॉर्ट आंसर टाइप और लॉन्ग आंसर टाइप वाले प्रश्न का उत्तर कैसे दें, कितने शब्दों में दें, उत्तर देने में प्रश्न संख्या लिखना अनिवार्य है या नहीं? इन तमाम जानकारियों को बोर्ड ने मार्किंग स्कीम के माध्यम से दिया है। बोर्ड की मानें तो ज्यादातर छात्र ऑब्जैक्टिव टाइप के उत्तर में केवल उत्तर की संख्या लिख देते हैं, जबकि संख्या के साथ उत्तर भी एक शब्द में लिखना होता है, तभी पूरे अंक मिलते हैं। इसको बोर्ड द्वारा मार्किंग स्कीम से समझाया गया है।

12वीं में कम रहेगी प्रश्नों की संख्या
बोर्ड 
के अनुसार 10वीं में कुल प्रश्नों की संख्या 12वीं से ज्यादा रहेगी। 10वीं के हर विषय में 39 से 40 प्रश्न शामिल रहेंगे। 12वीं में बायोलॉजी, कैमिस्ट्री, फिजिक्स में प्रश्नों की संख्या 33 होगी। गणित में कुल 38 प्रश्न पूछे जाएंगे। कॉमर्स और आर्ट्स में भी प्रश्नों की संख्या विज्ञान स्ट्रीम की तरह ही रहेगी।

Related Story

Trending Topics

India

Australia

Match will be start at 08 Oct,2023 02:00 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!