संगरूर में लगे किसानों के पक्के मोर्चे को लेकर अहम खबर, कृषि मंत्री धालीवाल ने किया यह ऐलान

Edited By Urmila,Updated: 28 Oct, 2022 01:14 PM

important news about the concrete front in sangrur

दरअसल, पंजाब सरकार और किसानों के बीच बैठक हुई।

पटियाला/संगरूर (इंद्रजीत) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के संगरूर स्थित आवास के बाहर लगा पक्का मोर्चा खत्म हो जाएगा। इस बात का ऐलान पंजाब के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने किया है। दरअसल, पंजाब सरकार और किसानों के बीच बैठक हुई थी, जिसमें मोर्चा उठाने की सहमति बन गई है। आज पंजाब के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने भारतीय किसान यूनियन (एकता-उगराहां) के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां के साथ बैठक की।

मंत्री धालीवाल ने कहा कि सरकार किसानों के साथ समझौता कर चुकी है, लेकिन हड़ताल कल तक जारी रहेगी।  सरकार ने किसानों की मांगों को पूरा करने के लिए लिखित रूप में  समय का ब्योरा दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से किसानों की शराब फैक्ट्री बंद करने की मांग को भी 3 महीने के भीतर हल किया जाएगा। इसके अलावा जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि पूरे पंजाब के किसानों और मजदूरों को संगरूर में  चल रहे पक्के मोर्चे पर पहुंचने के न्यौते के मद्देनजर धरना जारी रखा जाएगा और  इसे कल जीत के रूप में मनाकर बंद कर दिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!