Edited By Vatika,Updated: 15 Mar, 2024 01:52 PM
अगर आपने भी घर में कोई नौकर रखा है तो सावधान हो जाएं।
लुधियाना (राज) : अगर आपने भी घर में कोई नौकर रखा है तो सावधान हो जाएं। दरअसल, लुधियाना के सिविल लाइन स्थित डॉक्टर की कोठी में कुछ दिनों पहले रखे नेपाली नौकर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार अपने 3 साथियों के साथ नौकर ने लाखों का कैश, सोने के गहने चुरा लिए। जब डॉक्टर नितिन जैन घर वापिस आया तो उसे घटना का पता चला। सूचना के बाद थाना डिवीज़न नंबर 8 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी नौकर श्याम और उसके 3 अज्ञात साथियों पर केस दर्ज कर लिया है