मैं 15 दिनों से भूखा हूं लिख मांगी मदद,पंजाब पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में था 20 दिन का राशन

Edited By swetha,Updated: 10 Apr, 2020 01:04 PM

i have been hungry for 15 days asked for help

राजपुरा की प्रीत कॉलोनी में रहने वाले एक मजदूर ने बिहार सरकार की वेबसाइट पर मैसेज लिखकर मदद की मांग की

राजपुराः राजपुरा की प्रीत कॉलोनी में रहने वाले एक मजदूर ने बिहार सरकार की वेबसाइट पर मैसेज लिखकर मदद की मांग की,पर जब मौके पर पुलिस पहुंची तो वहां 20 दिन का राशन पड़ा हुआ था। जानकारी के अनुसार पंजाब में रहते एक प्रवासी ने सरकार की वेबसाइट पर मैसेज लिखा कि वह 15 दिन से भूखा है। पंजाब सरकार उसकी मदद नहीं कर रही है। आप  मदद करें।

इसके बाद बिहार सरकार तुरंत एक्शन में आई और पंजाब के डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता से बात की और उनके व्यक्ति की मदद की अपील की। इसके बाद डी.जी.पी. ने पटियाला एस.एस.पी. को तुरंत जानकारी दी।  डी.एस.पी. राजपुरा एवं एस.एच.ओ. की एक टीम युवक के घर पहुंची तो देखा कि उनके घर में चावल, आटा, चीनी, दाल सहित राशन की अन्य सामग्री लगभग 20 दिन के लिए पड़ा हुआ है। पुलिस ने फटकार लगाई तो रोने लगा और माफी मांगी। मजदूर का नाम संतोष कुमार है। वह मूल रूप से बिहार स्थित वैशाली जिले के गांव विष्णुपुर का रहने वाला है।
 
पंजाब पुलिस जब संतोष के घर गई तो उसके किचन में खाने-पीने का सारा सामान मौजूद था। इसके बाद पंजाब प्रशासन ने उसकी इस हरकत को देखते हुए उसे डांट लगाई। इसके बाद संतोष गिड़गिड़ाने लगा। बाद में प्रशासन ने वीडियो कॉलिंग कर बिहार सरकार के उच्च अधिकारियों को संतोष के किचन की फोटो दिखाकर बात भी कराई। इसके बाद संतोष ने माफी भी मांगी।   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!