बिजली की तार लगाने को लेकर कांग्रेसी सरपंच के पति की गोली मारकर हत्या

Edited By Vatika,Updated: 15 Jul, 2019 08:48 AM

husband shot dead

गत रात्रि अजनाला के बाहरी गांव नंगल वंझांवाला में बिजली की तार लगाने को लेकर 2 गुटों में हुए खूनी संघर्ष में कांग्रेसी सरपंच मनजिन्द्र कौर के पति सुखविन्द्र सिंह की गोली मार हत्या कर दी गई।

अजनाला (अरुण/ बाठ): गत रात्रि अजनाला के बाहरी गांव नंगल वंझांवाला में बिजली की तार लगाने को लेकर 2 गुटों में हुए खूनी संघर्ष में कांग्रेसी सरपंच मनजिन्द्र कौर के पति सुखविन्द्र सिंह की गोली मार हत्या कर दी गई। 

जानकारी के अनुसार गांव के ही गुरबाज सिंह पुत्र बलबीर सिंह की बलविन्द्र सिंह उर्फ बिन्दा पुत्र बलवंत सिंह जाट निवासी नंगल वंझांवाला के साथ बिजली ट्रांसफार्मर के स्विच काटने व तार लगाने को लेकर बीती रात तकरार हो गई थी। इसका दोनों गुटों में समझौता करवाने गए सुखविन्द्र सिंह उक्त घटना का शिकार हो गए। पुलिस को दिए बयान में गुरप्रीत सिंह पुत्र मृतक सुखविन्द्र सिंह ने बताया कि उसके पिता को गुरबाज सिंह ने बीती रात फोन करबताया कि बलविन्द्र सिंह अपने साथियों के साथ उससे झगड़ा कर रहा है। हमारा राजीनामा करवा झगड़ा खत्म करो, हम लड़ाई नहीं चाहते।

इस पर गुरप्रीत सिंह और पिता सुखविन्द्र सिंह एक्टिवा से गुरबाज सिंह के घर करीब रात 9 बजे पहुंचे तो गुरबाज के घर के बाहर बलविन्द्र सिंह, मक्खन सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह, गुरदेव सिंह पुत्र मक्खण सिंह, लाभ सिंह पुत्र कुलबीर सिंह, गुरदेव सिंह पुत्र पलविन्द्र सिंह आदि हथियारों से लैस होकर गाली-गलौच कर रहे थे। उन्होंने पिता-पुत्र को देखते ही गोलियां चला दीं जो सुखविन्द्र सिंह के पेट में लगीं और छर्रे गुरप्रीत के माथे में लगे। इसके बाद आरोपी ललकारे मारते फरार हो गए। इसके पश्चात घायल सुखविन्द्र सिंह को आई.वी.आई. अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां सुखविन्द्र सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। 


केस दर्ज कर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
इस संबंध में डी.एस.पी. अजनाला हरप्रीत सिंह सैनी ने बताया कि मामले में मृतक के पुत्र गुरप्रीत सिंह के बयानों पर थाना अजनाला में बलविन्द्र सिंह पुत्र बलवंत सिंह, मक्खन सिंह पुत्र लछमण सिंह, गुरदेव सिंह पुत्र मक्खण सिंह, लाभ सिंह पुत्र कुलबीर सिंह, गुरदेव सिंह पुत्र पलविन्द्र सिंह सभी जट सिख निवासी नंगल वंझांवाला पर एफ.आई.आर. 131 धारा 302, 307, 148, 149 आई.पी.सी., 25, 27, 54, 59 के तहत पर्चा दर्ज कर आगे वाली कार्रवाई शुरू कर दी गई है और कथित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!