जिसकी लंबी उम्र के लिए रखा था करवाचौथ उसे कफन में लिपटा देख बेसुद्ध हुई पत्नी

Edited By Vatika,Updated: 05 Nov, 2020 10:26 AM

husband murder on karwachauth

करवाचौथ पर तरनतारन में एक पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रख कर बैठी थी।

अजनाला (रजिन्दर हुंदल): करवाचौथ पर तरनतारन में एक पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रख कर बैठी थी। वह इंतजार कर रही थी कि कब उसका पति घर आएगा और वह उसे देखकर अपना व्रत खोले लेकिन भगवान को कुछ और ही मंज़ूर था। 

PunjabKesari

दरअसल, तहसील अजनाला अधीन आते गांव जगदेव कलां की नहर नजदीक पुलिस को गत दिवस एक लाश बरामद हुई थी, जिस पर तेजधार हथियारों के साथ वार किए हुए थे। करवा चौथ पर अपने पति की लाश देख उसके होश ही उड़ गए और वह बेसुद्ध हो गई। इस संबंधित जानकारी देते हुए मृतक शंकर की पत्नी किरण ने बताया कि गत दिवस उसका पति घर से काम करने के लिए गया था लेकिन वापस नहीं आया। इस दौरान पुलिस ने फ़ोन पर सूचना दी कि एक लाश बरामद हुई है, जिसकी पहचान के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवार्इ शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!