Girlfriend के चक्कर में पति ने कर दिया कांड, मामला जा पहुंचा थाने

Edited By Kamini,Updated: 04 Sep, 2024 03:17 PM

husband did a crime because of his girlfriend

महिला ने बताया कि उसके पति के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध हैं। उसने बताया कि उसका पति अबोहर में पेट्रोल पंप पर काम करता है।

फाजिल्का : अबोहर के मलोट रोड निवासी व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला करने की खबर है। जानकारी मिली है कि व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी से मारपीट की और उसके बाद उसे चाक मारकर घायल कर दिया। यही नहीं फिर उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाने चला लेकिन महिला ने सरकारी अस्पताल में भर्ती हुई। जिसके बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पीड़ित महिला की पहचान अमनदीप कौर (35 वर्ष) पत्नी लखविंदर सिंह के रूप में हुई है। महिला के शादी 12 वर्ष पहले हुई और उसके 2 बच्चे हैं। 

इस दौरान पीड़ित अमनदीप कौर ने बताया कि उसके पति के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध हैं। उसने बताया कि उसका पति अबोहर में पेट्रोल पंप पर काम करता है। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति के काफी समय से एक अन्य महिला से अवैध संबंध हैं और उस बारे उस महिला के पति को भी पता है। महिला का उसके घर में आना-जाना लगा रहता था। अमनदीप कौर ने कहा कि ससुराल वाले पति लखविंदर को इससे रोकते नहीं थे। इसी कारण उसका पति उससे मारपीट करता रहता था। उसने बताया कि इसी बात से तंग आकर वह अपने मायकेचली गई थी, लेकिन 2 साल तक वहां पर रहने के बाद पंचायती राजीनामा होने पर वह ससुराल वापस आ गई लेकिन उसका पति फिर भी बाज नहीं आया और दूसरी महिला से मिलता रहा।

अमनदीप कौर ने बताया कि गत रात्रि तो उसके पति ने हद ही करदी। पहले उसके साथ मारपीट की और फिर चाकू के साथ उस पर जानलेवा हमला कर दिया। चाकू उसके हाथ पर लगा जिससे वह लहूलुहान हो गई। इसके बाद उसका पति उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए ले गया लेकिन वहकिसी तरह वहां से भाग निकली और सरकारी अस्पताल पहुंच गई। जहां पर उसका पति भाग निकला। इस दौरान महिला के मायके परिवार को सूचना दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के बयान दर्ज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!