Edited By Kamini,Updated: 03 Jan, 2024 03:27 PM
मोगा में विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी करने वाले 4 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
मोगा: मोगा में विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी करने वाले 4 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान हरजीत कौर पत्नी बिकर सिंह, बिकर सिंह पुत्र अमरीक सिंह, गुरप्रीत सिंह पुत्र अमरीक सिंह और अमरीक सिंह पुत्र ठाकुर सिंह निवासी गांव मसीता के के रूप में हुई है। फिलहाल इनकी गिरफ्तार अभी बाकी है।
पीड़ित व्यक्ति साहिब सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी गांव मक्खू फिरोजपुर ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि उक्त सभी आरोपियों से उनकी जान पहचान थी। उन्होंने उसे व उसकी पत्नी को कनाडा भेजने की बात कही, जिसके लिए 30 लाख रुपए की मांग की। काफी समय बीत जाने के बाद भी उसे व उसकी पत्नी को विदेश नहीं भेजा और न ही उनके पैसे वापस किए। हर बार टाल मटोल करते रहे। पुलिस ने चारों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस द्वारा इनकी गिरफ्तारी नहीं की गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here