कोर्ट में शादी करने जा रहा था प्रेमी जोड़ा, मौके पर पहुंचा परिवार और फिर जो हुआ...

Edited By Kamini,Updated: 16 Sep, 2024 06:08 PM

huge uproar in court premises

मिली जानकारी के अनुसार  घर से भाग कर युवक-युवती कोर्ट में शादी के लिए पहुंचे, जहां युवती के परिवार वाले कोर्ट परिसर में पहुंच गए।

लुधियाना (राज) : महानगर में कोर्ट में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला, जहां एक व्यक्ति द्वारा खौफनाक कदम भी उठाया गया। मिली जानकारी के अनुसार  घर से भाग कर युवक-युवती कोर्ट में शादी के लिए पहुंचे, जहां युवती के परिवार वाले कोर्ट परिसर में पहुंच गए। इस दौरान परिवार ने युवती और युवक को पकड़ लिया। युवती के परिवार वालों ने युवक से मारपीट करनी शुरू कर दी, जिसके बाद नयाब कोर्ट ने किसी तरह दोनों को बचाकर कोर्ट रूम में ले जाकर बंद कर दिया। 

पता चला है कि इस दौरान युवती के परिवार वालों ने वकील से भी मारपीट की और बचने के लिए युवती के पिता ने परने से खुद का गला दबाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। मगर लोगों द्वारा उसे बचा लिया गया। सूचना के बाद थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!