Breaking: नवरात्रों में व्रत का आटा खाने से कई लोगों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल भर्ती
Edited By Kamini,Updated: 10 Apr, 2024 04:46 PM
जलालाबाद में एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
जलालाबाद : जलालाबाद में एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर व्रत का आटा खाने से 150 के करीब लोगों की तबीतय बिगड़ गई जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जैसे की आप लोग जानते हैं नवरात्रें चल रहे हैं, कई लोगों ने व्रत रखे हुए हैं। इसी बीच व्रत का आटा खाने से लोगों की तबीयत बिगड़ गई।
कल से नवरात्रें शुरू हैं और लोगों ने व्रत रखे हुए हैं। जलालाबाद में कल से व्रत का आटा खाने से लोगों के तबीयत बिगड़ रही। लोगों का कहना है कि जैसे उन्होंने आटे की रोटी खाई तो उन्हें चक्कर आने लगे और उल्टियां होने लगी जिसके बाद उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तुरन्त अस्पताल में भर्ती करवाया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आटे के सैंपल को टैस्टिंग के लिए भेजा गया है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि आटा पुराना था या इसमें कोई मिलावट हो रखी थी। घटना का सूचना मिलते ही विधायक गोल्डी कंबोज ने अस्पताल में पहुंच कर मरीजों का हालचाल जाना और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here