जालंधर: हार्डवेयर कारोबारी ने गोदाम में किया सुसाइड, सनग्ली के साथ शव लटकता देख पत्नी ने मारी चीखें

Edited By Vaneet,Updated: 10 Aug, 2020 04:03 PM

hardware businessman did suicide in jalandhar

गांव भगवानपुर में एक हार्डवेयर कारोबारी ने डीलरों की धमकी और पैसों के लेन-देन के चलते अपने गोदाम में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।...

जालंधर: गांव भगवानपुर में एक हार्डवेयर कारोबारी ने डीलरों की धमकी और पैसों के लेन-देन के चलते अपने गोदाम में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान मनीष गुप्ता (50) निवासी भगवानपुर के तौर पर हुई है। थाना लांबड़ा की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। वहीं मृतक की पत्नी मीनू गुप्ता के बयानों पर 8 लोगों के खिलाफ हत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता मीनू गुप्ता ने पुलिस को दर्ज बयानों में बताया कि रोजाना की तरह वह अपने पति के साथ उनके कमरे में सोई थी। जब वह सुबह 6 बजे उठी तो उन्होंने देखा कि उनके पति बिस्तर पर नहीं थे। इसके बाद वह उन्हें ढूंढने के लिए नीचे आई तो मनीष लोहे के गोदाम में एक सनग्ली के साथ फंदे से लटका हुआ था।

मीनू की चीख सुन कर पूरे इलाके में बात आग की तरह फैल गई और मामले की जानकारी थाना लांबड़ा की पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयानों पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश आरंभ कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!