राज्यसभा में हरभजन सिंह की हाजिरी रही 50 फीसदी, उठाए ये सवाल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Aug, 2022 04:43 PM

harbhajan singh s attendance was 50 percent in rajya sabha

आम आदमी पार्टी के पंजाब से राज्यसभा सदस्य और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की राज्यसभा के मानसून सत्र दौरान हाजिरी 50 फीसदी रही है।

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के पंजाब से राज्यसभा सदस्य और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की राज्यसभा के मानसून सत्र दौरान हाजिरी 50 फीसदी रही है। हरभजन सिंह को आम आदमी पार्टी ने पंजाब से राज्यसभा मैंबर के रूप में चुना था और राज्यसभा में बतौर मैंबर पार्लियामैंट उनका यह पहला मौका है। लगभग 16 दिन की कार्रवाई में हरभजन सिंह 8 दिन हाजिर रहे। इस मुताबक हरभजन सिंह ने इस सत्र दौरान राज्यसभा में कुल 30 प्रश्न जमा करवाए जिनमें 17 स्टार्ड प्रश्न, (जिनका बोलकर जवाब देने की उम्मीद की जाती है) और अते 3 अनस्टार्ड प्रशन (जिनकी लिखित जवाब की उम्मीद की जाती है) हैं।

इसके अलावा राज्यसभा में जीरो आवर दौरान हरभजन सिंह ने अफगानिस्तान में सिखों पर हो रहे हमले खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि हमेशा सिखों को ही क्यों टार्गेट किया जाता है। हरभजन ने शून्य काल में कहा कि सिखों पर ऐसे हमले होना एक सिख की पहचान पर हमला है। इस तरह के हमले हमें कई तरह के सवाल करने के लिए मजबूर कर देते हैं कि आखिर ऐसे हमले हम पर ही क्यों। हमें क्यों निशाना बनाया जा रहा है? हरभजन ने कहा कि दुनिया भर के गुरुद्वारों की बात करे तो कोविड दौरान सिखों ने लंगर ही नहीं बल्कि आक्सीजन भी लोगों को मुहैया करवाई। सिख हमेशा आगे रहा है। सिख भाईचारा, भारत और अन्य देशों में संबंधों के बीच मजबूत कड़ी का काम करता रहा है। सिख हमेशा अपने साहस और सख्त मेहनत कर जाने जाते हैं। यह सब होने के बावजूद हमारे साथ ऐसा सलूक क्यों?

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!