पंजाब में बड़ी मुसीबत! गंजे हो रहे लोग...होश उड़ा देगी खबर

Edited By Vatika,Updated: 25 Feb, 2025 04:00 PM

hair loss case selenium wheat

आग की तरह फैली इस खबर से लोगों में डर का माहौल है।

पंजाब डेस्कः  पंजाब-हरियाणा से अन्य राज्यों में भेजी  जा रही गेहूं  विवादों में आ गई है। दरअसल, महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में अचानक गंजेपन के  मामले सामने  आए  है, जिससे देश भर में बवाल मच गया है। 

बताया जा रहा है कि यहां के गांव से लोग रात को सोने के बाद सुबह उठते है तो पता चलता है कि उनके बाल झड़ गए है और वे लोगगंजे हो गए है। दिसंबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच बुलढाणा के 18 गांवों के कुल 279 लोगों के बाल अचानक झड़ने लगे। यह बीमारी ज्यादातर कॉलेज जाने वाली लड़कियों और युवा पुरुषों में देखी गई, यहां तक  कि कई लड़कियों की शादियां टूट गईं और कईयों ने स्कूल छोड़ दिया। आग की तरह फैली इस खबर से लोगों में डर का माहौल है। डॉक्टरों द्वारा इस  बीमारी की जांच की गई तो पता चला कि इसका मुख्य कारण पंजाब-हरियाणा से आ रही गेहूं है। खुलासे में यह बात सामने आई है कि सरकारी राशन की दुकानों पर लोगों को  मिलने वाली  गेहूं  में सेलेनियम नामक तत्व बड़ी मात्रा में पाया जाता था।  

सेलेनियम ऐसा तत्व है जो शरीर के  लिए फायदेमंद होता है पर ज्यादा मात्रा में जहर जैसा काम करता है। आपको बता दें कि बुलढाणा एक सूखा प्रभावित क्षेत्र है, यहां के लोग सरकारी राशन पर निर्भर हैं।  दावा किया जा रहा है कि खराब गुणवत्ता वाले गेहूं की आपूर्ति से यह बीमारी और बढ़ गई है, जिसके  बाद  सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्रों में इस गेहूं का वितरण रोक दिया है। साथ ही लोगों को यह गेहूं खाना बंद करने की सलाह दी गई। राहत की बात यह है कि कुछ लोगों के बाल 5-6 हफ्तों में वापस आने शुरू हो गए।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!