श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बाणी के अर्थ तोड़-मरोड़ कर पेश करने पर महिला के खिलाफ केस दर्ज

Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Jun, 2017 02:41 AM

guru granth sahib ji broke the case and filed a case against the woman

एक महिला द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बाणी के अर्थ तोड़-मरोड़ .....

जालंधर(प्रीत): एक महिला द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बाणी के अर्थ तोड़-मरोड़ कर पेश करने पर शहर में सिख समाज के लोग भड़क गए। सिख संगत व सिख तालमेल कमेटी द्वारा थाना नंबर-4 में रोष व्यक्त किया गया और सिख समाज की धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ए.सी.पी. सतिन्द्र चड्डा का कहना है कि वीडियो क्लिप लेकर महिला की पहचान के लिए जांच शुरू की गई है। सिविल अस्पताल के निकट स्थित सतनाम टी स्टाल के गुरजीत सिंह सतनामिया ने बताया कि उन्हें एक महिला द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की बाणी का गलत व्याख्यान करने की क्लिप सोशल मीडिया पर मिली जिससे उनकी भावनाएं आहत हुईं। 

उन्होंने तुरंत सिख तालमेल कमेटी के प्रधान तेजिन्द्र सिंह परदेसी, गुरमीत सिंह बिट्टू व अन्य जत्थेबंदियों से बात की और सारा मामला उनकी जानकारी में लाए। सिख तालमेल कमेटी तेजिन्द्र सिंह परदेसी, हरपाल सिंह, परमिन्द्र सिंह, गुरमीत सिंह, हरप्रीत सिंह नीटू, सतविन्द्र सिंह शंटी, आई.एस. बग्गा, सतपाल सिंह सिदकी, हरजोत सिंह लक्की, नरेन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह, गुरिन्द्र सिंह, विक्की खालसा, जगदेव सिंह खालसा, लखबीर सिंह, हरप्रीत सिंह रोबिन, गुरमीत सिंह वारिस व अन्य सिख जत्थेबंदियों से जुड़े लोग थाना नंबर-4 पहुंचे। 

सिख तालमेल कमेटी के तेजिन्द्र परदेसी, गुरमीत बिट्टू, परमिन्द्र सिंह, हरपाल सिंह, गुरजीत सिंह सतनामिया व अन्य ने कहा कि एक महिला द्वारा अपने धर्म को बढ़ावा देने के लिए गलत ढंग से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की बाणी की गलत व्याख्या की गई है। उक्त नेताओं ने कहा कि धर्म परिवर्तन जैसे अवैध काम किए जा रहे हैं। सिख समाज ने मांग की कि उक्त महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कमिश्नरेट पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त महिला के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में केस दर्ज किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!